Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

संवादाता, मोहम्मद कैफ सिद्दीकी टनकपुर : बनबसा में गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग तेज, प्रशासन को दी गई सूचना

Abid Hussain

Tue, Apr 7, 2026

बनबसा/चंपावत, क्षेत्र के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनबसा में गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद राजवार एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार को औपचारिक रूप से अवगत करा दिया गया है।

युवा सामाजिक कार्यकर्ता सावन चंद रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बनबसा में ही गेहूं क्रय केंद्र खुलने से क्षेत्र के सैकड़ों कृषकों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रशासन को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है और सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई जा रही है। यदि जल्द ही क्रय केंद्र की स्थापना होती है, तो किसानों को राहत मिलेगी और उनकी फसल का उचित मूल्य भी सुनिश्चित हो सकेगा। कृषक बंधुओं में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और सभी को अब प्रशासन के निर्णय का इंतजार है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें