Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

रिपोर्ट■ आबिद सिद्दीकी : धार्मिक स्थलों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध धामी सरकार: टनकपुर गुरुद्वारे को विशेष सौगात

Abid Hussain

Thu, Jun 11, 2026

टनकपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, जनसेवा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब, टनकपुर पहुंचकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भेंट कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

इस अवसर पर गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह, ज्ञानी बलजीत सिंह सहित वरिष्ठ सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। केदार सिंह बृजवाल ने कहा कि समाज और धर्म की सेवा में समर्पित व्यक्तियों का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता है तथा उनके योगदान से सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूती मिलती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से गुरुद्वारा परिसर के लिए दो सोलर लाइटें एवं लंगर सेवा हेतु 50 स्टील प्लेटें भेंट की गईं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग सेवा और परोपकार की परंपरा को और अधिक सशक्त बनाएगा।

इस दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री धामी के विशेष प्रयासों से अल्पसंख्यक विकास निधि के माध्यम से गुरुद्वारा परिसर में बहुउद्देशीय हॉल तथा दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह परियोजना पूर्ण होने के बाद धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्थानीय लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। चाहे धार्मिक स्थलों का विकास हो, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो अथवा जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, धामी सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच, संवेदनशील कार्यशैली और सर्वसमावेशी विकास की नीति की सराहना की।

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने प्रदेश के विकास और जनहित में मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शिवराज सिंह कठायत (पूर्व दर्जा राज्य मंत्री), तुलसी कुंवर (मंडल अध्यक्ष टनकपुर), शशांक गोयल (जिला मंत्री), मुकेश जोशी (जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा), कुमुद जोशी (मंडल महामंत्री), विनोद गडकोटी (मंडल उपाध्यक्ष), राजपाल चौहान (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी) सहित गुरुद्वारा सिंह सभा समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें