Sun 19 Jul 2026

ब्रेकिंग

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

प्रवेश करेगा राधा शरणम् सेवा समिति का आयोजन

बने 'बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ'

एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुचना

मोदी-धामी नेतृत्व में विकास को नई रफ्तार, चम्पावत में बजट पर सशक्त : संवाद, अल्पसंख्यक मोर्चे ने किया जोरदार स्वागत

Abid Hussain

Tue, Feb 17, 2026

टनकपुर/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, चम्पावत द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर “श्रमिक संवाद एवं स्वागत कार्यक्रम” का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष मुवश्शिर अली  गोलू की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री संदीप बाजवा उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह बजट श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं और अल्पसंख्यक समाज के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

मुख्य वक्ता ने अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—रोजगार सृजन, कौशल विकास, स्वरोजगार प्रोत्साहन, शिक्षा सहायता एवं महिला सशक्तिकरण—पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुश्री तुलसी कुवंर, वरिष्ठ भाजपा नेता  रोहिताश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष  अब्दुल माजिद सिद्दीकी, नसीब हुसैन, अब्दुल कादिर, ज़िला महामंत्री  शादाब अंसारी, ज़िला मंत्री  हसनैन रजा, सन्नो बेगम, ज़िला कोषाध्यक्ष  समीर मलिक, ज़िला सोशल मीडिया संयोजक रिजवान हुसैन, ज़िला मीडिया संयोजक नजीर हुसैन, सह संयोजक मोहम्मद उस्मान, जिला आईटी संयोजक कमर (गुड्डन), नदीम खान,  सैफ अली,  इसरार अली, अबरार अली सहित मातृशक्ति एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे केंद्रीय बजट की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें