Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष की विशेष पहल : पर्यावरण मित्रों को बांटे रेनकोट

Abid Hussain

Fri, Jul 10, 2026

खटीमा। बरसात के मौसम में स्वच्छता व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद खटीमा की ओर से पर्यावरण मित्रों को रेनकोट वितरित किए गए। नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने पर्यावरण मित्रों को रेनकोट सौंपते हुए कहा कि वे हर मौसम में शहर की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बारिश के दौरान भी उन्हें बिना किसी असुविधा के कार्य करने में मदद मिले, इसी उद्देश्य से रेनकोट उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है तथा भविष्य में भी उनके हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य ने भी पर्यावरण मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में खुशबुद्दीन, रामपाल, राजा, आकाश, सोनू, विक्रम, अमन, विकास, शिवा, करण सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें