Mon 25 May 2026

ब्रेकिंग

दो तस्कर दबोचे

शांति समिति की बैठक आयोजित

प्राथमिक विद्यालय मनिहारगोठ को हाईस्कूल का दर्जा देने की उठी मांग

सम्मान की पुरस्कार की ₹21 हजार धनराशि विद्यालयों को की दान

जिलाध्यक्ष ने की अधिकाधिक सहभागिता की अपील

सुचना

अल्पसंख्यक आयोग का बहुउद्देशीय शिविर कल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा : जिलाध्यक्ष ने की अधिकाधिक सहभागिता की अपील

Abid Hussain

Sun, May 24, 2026


अल्पसंख्यक आयोग का बहुउद्देशीय शिविर कल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की अधिकाधिक सहभागिता की अपील

टनकपुर। उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा “लोक समस्या निवारण कार्यक्रम” के अंतर्गत 25 मई कल सोमवार को टनकपुर क्षेत्र के ग्राम मनिहार गोठ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुवश्शिर अली उर्फ गोलू ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को प्रातः 11 बजे से हाजी नसरुद्दीन के भवन के अंदर बने परिसर  हाॅल  मनिहार गोठ में किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला कल्याण, कृषि, उद्योग, विद्युत, पुलिस, राजस्व समेत कई विभाग मौजूद रहेंगे, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें