Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर वार्ड नंबर 01 में जागरूकता की : गूंज

Abid Hussain

Tue, Dec 9, 2025

■■ विधिक शिविर और रैली के ज़रिए दिया गया सशक्त संदेश—“United Against Corruption”

टनकपुर/चम्पावत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की दिशा निर्देश में मंगलवार, को वार्ड नंबर 01 टनकपुर में आज अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर दो अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों और इसके उन्मूलन में जनसहभागिता की महत्ता से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, साथ ही भ्रष्टाचार विरोधी रैली निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने “United Against Corruption” का संदेश बुलंद करते हुए लोगों को जागरूक किया।

शिविर की अध्यक्षता समाजसेवी एवं पुस्तक मेला समिति की उपाध्यक्ष हंसा जोशी ने की, जबकि संचालन पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा सुचारू रूप से किया गया।

●● शिविर में दी गई प्रमुख जानकारियाँ

विधिक जागरूकता शिविर में भ्रष्टाचार से जुड़े कानूनी प्रावधानों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा आम नागरिकों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पीएलवी अर्जुन सिंह, हरिप्रिया जोशी, प्रकाश आर्या, शमशाद बानो एवं बिजेंद्र अग्रवाल ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत महत्वपूर्ण तथ्यों एवं उपायों को सरल भाषा में समझाते हुए लोगों को जागरूक किया।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब नागरिक स्वयं जागरूक होकर अन्याय के विरुद्ध खड़े हों और सही प्रक्रिया का पालन करते हुए अपनी आवाज़ उठाएँ।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें