Sun 19 Jul 2026

ब्रेकिंग

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

प्रवेश करेगा राधा शरणम् सेवा समिति का आयोजन

बने 'बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ'

एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुचना

टनकपुर सर्किल में सीओ वंदना वर्मा को भावभीनी विदाई, अधिकारियों- : कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

Abid Hussain

Sat, Apr 11, 2026

टनकपुर। क्षेत्राधिकारी टनकपुर सुश्री वंदना वर्मा के जनपद चंपावत से जनपद देहरादून स्थानांतरण के अवसर पर सर्किल टनकपुर में एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर  चेतन सिंह रावत, थाना अध्यक्ष बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली टनकपुर  पूरन सिंह तोमर सहित कोतवाली टनकपुर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय टनकपुर, LIU एवं SIU के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से वंदना वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुश्री वंदना वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जनता की समस्याओं के समाधान और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में सर्किल टनकपुर में कई सराहनीय कार्य संपन्न हुए, जिनकी छाप लंबे समय तक बनी रहेगी।

विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका व्यवहार सरल, कार्यशैली प्रभावी और नेतृत्व प्रेरणादायक रहा है। उनके स्थानांतरण से विभाग को एक सक्षम अधिकारी की कमी जरूर खलेगी, लेकिन देहरादून में भी वे अपनी सेवाओं से विभाग का नाम रोशन करेंगी।

अंत में सुश्री वंदना वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टनकपुर में मिला सहयोग और स्नेह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसी तरह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा बनाए रखेंगे।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें