Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

वोटरों को घबराने की जरूरत नहीं, हर समस्या का समाधान बीएलओ से होगा : सुनिश्चित

Abid Hussain

Wed, Dec 31, 2025

टनकपुर। मतदाता सूची, नाम जोड़ने–हटाने, संशोधन अथवा किसी भी प्रकार की चुनावी समस्या को लेकर मतदाताओं को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्षेत्र की बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गोविंदी मेहता ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि उन्हें मतदाता पहचान पत्र या मतदान से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

बीएलओ गोविंदी मेहता ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं की हर समस्या का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसमें आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे किसी भी तरह की भ्रांति या अफवाहों में न आएं और आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच उनसे संपर्क करें।

संपर्क नंबर: 9557166562

इस पहल से मतदाताओं में विश्वास बढ़ेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत आधार मिलेगा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें