Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

विशेष श्रेणी में पास बच्चों का किया गया सम्मान : दयानंद इंटर कॉलेज में धूमधाम के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

Abid Hussain

Wed, May 21, 2025

टनकपुर/ दयानंद इंटर कॉलेज टनकपुर में  प्रवेश उत्सव एवं बाल सभा समिति का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को दयानंद इंटर कॉलेज में नवीन बच्चों का प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें सबसे पहले विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ के द्वारा विद्यारंभ संस्कार किया गया।

विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष धर्मपाल आर्य ने नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इसी के साथ बाल सभा समिति का सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसमें बालसभा समिति के सदस्यों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । जिसमें प्रथम स्थान आयुष कश्यप, द्वितीय स्थान मनीष पांडे और तृतीय स्थान आंचल बोहरा का रहा। 

सभी शिक्षक शिक्षकाओं ने  बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की और अपने विचार रखें कि बच्चों को किस तरह से शिक्षा के मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। कार्यक्रम में बालसभा समिति का गठन किया गया जिसमें बाल सभा समिति के अध्यक्ष कौशल शर्मा, मुख्य अतिथि दीपा, विशिष्ट अतिथि आयुष कश्यप रहे। इसी के साथ विद्यालय के प्रबंधक  डॉ. मनुश्रवा आर्य के द्वारा नवीन बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया । 

विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान जूनियर वर्ग में हर्षिता और द्वितीय स्थान पर दीक्षिता शर्मा और तृतीय स्थान पर मान्यागिरी गोस्वामी रही । इसी प्रकार सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रतीक्षा व अक्षिता, द्वितीय स्थान पर बेअंत और तृतीय स्थान पर इशिका रही । विद्यालय की प्रधानाचार्या  माहेश्वरी पांडे के द्वारा  बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 

Tags :

जरूरी खबरें