Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मनिहारगोठ के शकील अहमद ने लौटाया खोया मोबाइल, पेश की : ईमानदारी की मिसाल

Abid Hussain

Thu, Jul 30, 2026

टनकपुर। मनिहारगोठ निवासी शकील अहमद ने एक खोया हुआ मोबाइल उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार शकील अहमद अपनी फैमिली के साथ मनिहारगोठ खेल मैदान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें रास्ते में एक मोबाइल फोन पड़ा मिला।

कुछ देर बाद मोबाइल पर उसके स्वामी की कॉल आई, जिसे शकील अहमद ने रिसीव किया। इसके बाद उन्होंने कई लोगों की मौजूदगी में मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी चंदन सिंह, जो सिल्ट इंजेक्टर में कार्यरत हैं, को सुरक्षित वापस सौंप दिया।

मोबाइल वापस मिलने पर चंदन सिंह ने शकील अहमद का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी की सराहना की। क्षेत्र के लोगों ने भी शकील अहमद के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें