Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

विशेष खबर : टनकपुर से अमरनाथ यात्रा का पांचवां जत्था रवाना, 11 अगस्त को होगी वापसी

Abid Hussain

Tue, Aug 4, 2026

टनकपुर। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच टनकपुर से अमरनाथ यात्रा का पांचवां जत्था मंगलवार, 4 अगस्त को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा का नेतृत्व दिनेश प्रजापति और सतीश सक्सेना कर रहे हैं।

यात्रा संयोजकों ने बताया कि यह उनके नेतृत्व में आयोजित होने वाली पंचम अमरनाथ यात्रा है। इस बार कुल 10 श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के पवित्र दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। सभी यात्रियों का रवाना होने से पहले शुभकामनाओं के साथ स्वागत एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई।

संयोजकों ने बताया कि यात्रा पूरी करने के बाद सभी श्रद्धालुओं की 11 अगस्त को टनकपुर वापसी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यात्रा सकुशल और सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

उन्होंने कहा कि यदि बाबा बर्फानी का आशीर्वाद बना रहा तो अगली अमरनाथ यात्रा में 20 से अधिक श्रद्धालुओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पावन यात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें