Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

सुबह 9 बजे बिजली गुल होने से गृहणियों में उबाल, मनिहार गोठ की महिलाएं : भड़की

Abid Hussain

Fri, Dec 19, 2025

सुबह 9 बजे बिजली गुल होने से गृहणियों में उबाल, मनिहार गोठ की महिलाएं भड़कीं

तार बदलने का काम 11 बजे से कराने की उठी ज़ोरदार मांग

मनिहार गोठ। विद्युत विभाग द्वारा मनिहार गोठ क्षेत्र में तार बदलने का कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू किए जाने पर स्थानीय महिलाओं में भारी रोष व्याप्त है। सुबह के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने से गृहणियों का घरेलू जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कपड़े धोने से लेकर खाना बनाने तक के जरूरी काम अधूरे रह जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि सुबह का समय घरेलू कार्यों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में सुबह-सुबह बिजली काट देना पूरी तरह अव्यवहारिक है। महिलाओं की मांग है कि विद्युत विभाग तार बदलने का कार्य सुबह 11 बजे के बाद शुरू करे, ताकि गृहणियां अपने आवश्यक काम निपटा सकें।

इस मामले को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान रेशमा खातून ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने विद्युत विभाग से कार्य समय सीमा में तत्काल बदलाव की मांग करते हुए कहा कि “बिना जनहित सोचे लिए गए ऐसे फैसले महिलाओं के साथ अन्याय हैं। विभाग को स्थानीय परिस्थितियों और जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए।”

पूर्व ग्राम प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि समय में बदलाव नहीं किया गया तो महिलाएं एकजुट होकर आंदोलन के लिए मजबूर होंगी। क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

अब देखना यह है कि विद्युत विभाग जनता की परेशानी को समझते हुए समय परिवर्तन करता है या फिर महिलाओं का आक्रोश और तेज होता है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें