Mon 10 Aug 2026

ब्रेकिंग

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां; 15 महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान

शिवभक्त होंगे शामिल

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

सुचना

NHPC निदेशक का टनकपुर दौरा: कार्यप्रणाली, सुरक्षा और विकास पर बड़ा : फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

Abid Hussain

Sat, May 2, 2026

टनकपुर। NHPC Limited के निदेशक (कार्मिक) उत्तम लाल का शनिवार को टनकपुर पावर स्टेशन आगमन हुआ, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान महाप्रबंधक (विद्युत) मो. जावेद अंसारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अपने दौरे के दौरान निदेशक (कार्मिक) ने पावर स्टेशन के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों—बैराज, इंडो-नेपाल कैनाल, सिले‍ट इजेक्टर, पावर हाउस एवं प्रशासनिक भवन—का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यप्रणाली, प्रगति और संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।

प्रशासनिक भवन में आयोजित प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उन्हें परियोजना की उपलब्धियों और चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कर्मचारियों के कौशल विकास, कार्यस्थल सुरक्षा और टीमवर्क को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए उत्तम लाल ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने पावर स्टेशन की कार्यक्षमता, उत्पादन स्तर और कर्मचारियों की दक्षता की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

यह दौरा न केवल प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच संवाद को मजबूत करने वाला रहा, बल्कि भविष्य में बेहतर संचालन और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत भी दे गया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें