Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

45 करोड़ का माँ पूर्णागिरि रज्जू मार्ग

सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुचना

राजनीति विज्ञान प्रवक्ता का पद सृजित न होने से छात्रों का : भविष्य अधर में

Abid Hussain

Sat, May 23, 2026

राजनीति विज्ञान प्रवक्ता का पद सृजित न होने से छात्रों का भविष्य अधर में

टनकपुर/चम्पावत। राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में राजनीति विज्ञान विषय के प्रवक्ता का पद अब तक सृजित न होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। विद्यालय में इंटरमीडिएट कला वर्ग के छात्र बिना विषय विशेषज्ञ शिक्षक के पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी बोर्ड परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है।

विद्यालय प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी एवं शिक्षा विभाग को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राजनीति विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए कोई प्रवक्ता नियुक्त नहीं है। छात्रों एवं अभिभावकों का कहना है कि लगातार मांग के बावजूद विभाग इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि पहाड़ी एवं सीमांत क्षेत्र के छात्रों के साथ यह अन्याय है। यदि शीघ्र राजनीति विज्ञान प्रवक्ता का पद सृजित कर नियुक्ति नहीं की गई तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें