Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने उठाई नियमितीकरण की मांग, एमडी रीना जोशी : ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Abid Hussain

Thu, Jan 15, 2026

टनकपुर/ खटीमा/ उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी से शिष्टाचार भेंट कर खटीमा नवनिर्मित बस स्टैंड के उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संगठन द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत विशेष श्रेणी संविदा चालक-परिचालक एवं तकनीकी संवर्ग को वर्तमान में संचालित नियमितीकरण योजना का लाभ दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संघ ने आग्रह किया कि इस संबंध में शीघ्र एक सकारात्मक प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए।

संगठन की ओर से प्रबंध निदेशक रीना जोशी एवं महा प्रबंधक (संचालन)  क्रांति सिंह को मांगों से संबंधित विधिवत ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही संघ द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे ज्ञापन अभियान की विस्तृत जानकारी भी अधिकारियों को दी गई।

प्रबंध निदेशक  ने संगठन को आश्वस्त किया कि परिवहन निगम के पात्र कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ दिलाने हेतु निगम स्तर पर सकारात्मक एवं गंभीर प्रयास किए जाएंगे, ताकि कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित इस मांग पर राहत मिल सके।इस महत्वपूर्ण वार्ता में संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष दीपचंद शाह,टनकपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष  नरेंद्र पाल,क्षेत्रीय मंत्री  कुलदीप गुप्ता,डिपो शाखा मंत्री रवि कुमार,क्षेत्रीय संगठन मंत्री  कुणाल राठौड़,तथा पदाधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें