Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर में महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, 45 महिलाओं के समूह को : मिला “कुमाऊँनी महिला संगठन” नाम

Abid Hussain

Sun, Mar 8, 2026

टनकपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को टनकपुर के महिला समूह द्वारा कुंवर जंग बहादुर शिशु मंदिर, टनकपुर में एक भव्य सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पार्वती खर्कवाल एवं सुमन वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ. प्रभा जोशी एवं गीता चंद विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जबकि अतिथि के रूप में सुश्री जानकी खर्कवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान महिलाओं द्वारा नृत्य, गीत, जोक्स, शायरी और कविता जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों को प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 45 महिला समूह को “कुमाऊँनी महिला संगठन” नाम दिए जाने की घोषणा और उसके नामकरण का औपचारिक अनावरण रहा। इस घोषणा के साथ महिलाओं ने संगठन के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं के लिए हल्के जलपान की व्यवस्था की गई और आपसी संवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर पुष्पा मुरारी, मीनाक्षी गड़कोटी, पूनम गड़कोटी, लीला तिवारी, ऋचा भट्ट, दीप्ति चंद, सरोज चंद, रेनू चंद, अनीता नैथानी, कुसुम जोशी सहित अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें