Sun 16 Aug 2026

ब्रेकिंग

विद्यार्थियों को दी विधिक जानकारी

और कर्मवीरों का सम्मान

80वां स्वतंत्रता दिवस

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

सुचना

भारत विकास परिषद शाखा टनकपुर के सौजन्य से कल आयोजित की जाएगी : समूह गान प्रतियोगिता, सभी तैयारियां पूर्ण

Abid Hussain

Wed, Aug 27, 2025

टनकपुर/ भारत विकास परिषद् शाखा टनकपुर के सौजन्य से शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह-गान प्रतियोगिता का आयोजन कल 28 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से मिलन वाटिका टनकपुर में किया जाएगा। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम  संयोजक अंकुर टंडन ने  दी है। श्री टंडन ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर नगर क्षेत्र में उनके आवास में बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रतियोगिता के आयोजन लिए विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि समूहगान  प्रतियोगिता में टनकपुर और बनबसा के 11 विद्यालयों के लगभग 125 छात्र छात्राएं भाग लेंगे। कहा कि समूह गान प्रतियोगिता में आठ  छात्र-छात्राओं की टोली  को एक हिंदी एवं एक संस्कृत का गीत गायेंगे। जो विद्यालय प्रथम स्थान प्राप्त करेगा वह प्रांतीय स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। 

इस मौके पर अध्यक्ष भुवन चंद जोशी, सचिन सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा,  राजीव सबरवाल,  संजय गर्ग, नवल किशोर तिवारी, विनय अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, कैलाश गहतोड़ी, राजीव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें