Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

विशेष खबर : हाईमास्ट लाइट होती तो शायद बच जाती जान” : सावन चंद्र रजवार

Abid Hussain

Thu, May 14, 2026

हाईमास्ट लाइट होती तो शायद बच जाती जान” : सावन चंद्र रजवार

टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे के बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सावन चंद्र रजवार ने सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि न्यू कॉलोनी चंदनी क्षेत्र में लंबे समय से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

सावन चंद्र रजवार ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईमास्ट लाइट, रेलिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि सड़क पर पर्याप्त रोशनी होती तो संभवतः यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द से जल्द हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएं तथा सड़क सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें