Fri 14 Aug 2026

ब्रेकिंग

एनसीसी कैडेट्स हर घर तिरंगा और टीबी मुक्त भारत का संदेश लेकर निकले

दिलाई राष्ट्र निर्माण की शपथ

बेचने वालों को चालान की चेतावनी, पॉलीथिन व सड़क किनारे गंदगी पर 3500 रूपए जुर्माना

‘नंदा शिखर सम्मान’

से मांगी तत्काल व्यवस्था”

सुचना

ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज में : बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया हरेला पर्व, लगाए गए औषधि तथा फलदार पौधे

Abid Hussain

Thu, Jul 17, 2025

टनकपुर/ उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर ठा 0श्याम सिंह रावत, जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में फलदार एवं औषधि पौधों का रोपण किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढकर भागीदारी निभाई।जहां इको क्लब मिशन फॉर लाइफ,यू सर्क के निर्देशानुसार पेड़ पौधो कि सुरक्षा कि शपथ भी ली गयी।

 एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रभारी कैप्टन एलडी तिवारी ने मीडिया को बताया कि जहां पूरे उत्तराखंड राज्य में हरेला त्योहार बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वहीं बुधवार को ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर के विद्यालय परिसर मे फलदार तथा औषधि पौधों का रोपण किया गया। जिसमें नींबू ,आवंला , गुड़हल, गुलाब,कटहल और फलदार पौधों अमरुद जामुन आवला, तेजपत्ता आदि पौधों को लगाकर उनको संरक्षित करने का संकल्प लिया। श्री तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए "एक पेड़ मां के नाम "संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। और सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस पर्व को जन आंदोलन के रूप में विकसित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन से बचने के साथ ही प्राकृतिक जल स्रोतों नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए जंगलों का विकास जरूरी है। जो पौधा रोपण से ही संभव है। जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ बना रहेगा तथा शुद्ध वायु प्राप्त हो सकेगी I कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के एनसीसी जूनियर एवं सीनियर कैडेट उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें