टनकपुर में हरेला क्लब महिला विंग की ओर से उत्साहपूर्वक मनाया गया : हरेला पर्व, फल एवं छायादार पौधों का किया रोपण
टनकपुर/ उत्तराखंड के लोकप्रिय हरेला पर्व के अवसर पर हरेला क्लव महिला विंग के सौजन्य से कालाझाला आश्रम सैलानीगोठ में हरेला पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में कालाझाला आश्रम में आयोजन किया गया। जिसमें महिला विंग कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। आश्रम प्रांगण में तेज पत्ता, आंवला, अमरूद, अशोक, जामुन आदि फलदार, छायादार वृक्षों का रोपण किया। कार्यक्रम के बाद महिलाओं द्वारा लाये गये पकवानों का सभी ने आनन्द उठाया। महिलाओं द्वारा कीर्तन किये गये।
साथ ही कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि आगामी 27 जुलाई को रविवार के दिन हरेला श्रावण कार्यक्रम का आयोजन नन्दा कान्वेन्ट स्कूल टनकपुर में दोपहर 2:00 बजे से किया जाएगा। मीडिया प्रभारी रिचा सौतेली ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति प्रकृति और चेतना से जुड़ा एक गहरा भाव है जो हमें पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियां की याद दिलाता है। कार्यक्रम में जानकी खर्कवाल (संरक्षक), गीता चन्द (संरक्षक), सुनीता गहतोड़ी (उपाध्यक्ष), पुष्पा मुरारी (सचिव), हेमा जोशी (उपसचिव), ऋचा सुतेड़ी (मीडिया प्रभारी),रेखा बिष्ट (प्रचार प्रसार मंत्री), मीनाक्षी गड़कोटी, ज्योत्सना खर्कवाल, गीता प्रजापति, ममता चन्द, नन्दा धामी उपस्थित रही।
Tags :