Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

भव्य स्वागत से गूंजा गृह क्षेत्र, प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन का : ऐतिहासिक अभिनंदन

Abid Hussain

Sun, Jan 4, 2026

टनकपुर / भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री (उत्तराखंड) बनाए जाने के बाद जैसे ही अमजद हुसैन अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, पूरा इलाका उत्साह, जोश और गर्व से सराबोर हो उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, नारों और गर्मजोशी भरे अभिनंदन के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और अल्पसंख्यक समाज के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया। स्वागत समारोह के दौरान अमजद हुसैन ने सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और ग्रामीणजनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और संगठन की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनसेवा, संगठन विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

भव्य स्वागत ने यह स्पष्ट कर दिया कि अमजद हुसैन के नेतृत्व को क्षेत्र में व्यापक समर्थन और स्नेह प्राप्त है, और आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Tags :

मेहनत का मिला इनाम

जरूरी खबरें