Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

विवेकानंद विद्या मंदिर के आदित्य तिवारी व यश अवस्थी ने प्रांतीय स्तर : पर लहराया परचम

Abid Hussain

Mon, Nov 17, 2025

विवेकानंद विद्या मंदिर के आदित्य तिवारी व यश अवस्थी ने प्रांतीय स्तर पर लहराया परचम

■■“भारत को जानो” प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर बढ़ाया नगर का मान

टनकपुर/ रुद्रपुर में आयोजित प्रांतीय स्तर की “भारत को जानो” प्रतियोगिता में टनकपुर के विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रतिभाशाली छात्र आदित्य तिवारी एवं यश अवस्थी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतिभागियों ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे नगर का नाम गर्व से ऊँचा किया।

यह प्रतियोगिता प्रांतीय अध्यक्ष  विनय खुल्लर, प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा सहित परिषद के सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

गौरतलब है कि सीनियर वर्ग में आदित्य एवं यश ने नगर स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में 16 नवम्बर 2025 को प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांतीय स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया था। इस आशय की जानकारी भारत विकास परिषद शाखा टनकपुर के सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता ने दी है उन्होंने कहा कि

भारत विकास परिषद, टनकपुर दोनों विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें