Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

🇮🇳 अग्निवीर भर्ती रैली में पारदर्शिता का संदेश, मेजर जनरल मनीष कुमार : ने पत्रकारों को किया सम्मानित

Abid Hussain

Tue, Mar 3, 2026

✍️सेना अधिकारियों एवं जिला पत्रकार संगठन चंपावत के पत्रकारों का हुआ सम्मान

बनबसा (चंपावत) भर्ती रैली के दौरान मीडिया से संवाद करते हुए मेजर जनरल मनीष कुमार, एडीजी मुख्यालय रिक्रूटिंग ज़ोन लखनऊ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) ने स्पष्ट कहा कि भारतीय सेना का उद्देश्य केवल योग्यतम और सर्वश्रेष्ठ युवाओं का चयन करना है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को अत्याधुनिक तकनीक, डिजिटल मॉनिटरिंग और सख्त पारदर्शिता मानकों के साथ संचालित किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक अभ्यर्थी को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की विभिन्न चरणों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सेना पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करती। उन्होंने कहा कि युवाओं का जोश और अनुशासन इस रैली में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जो देश के भविष्य की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करता है।

■ प्रेस वार्ता के बाद पत्रकारों का सम्मान

प्रेस वार्ता के उपरांत मेजर जनरल मनीष कुमार ने उपस्थित सेना अधिकारियों सहित पत्रकारों को सम्मानित किया और भर्ती प्रक्रिया के निष्पक्ष संचालन में मीडिया की सकारात्मक भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर कर्नल राहुल मेलगे, जिला पत्रकार संगठन चंपावत के वरिष्ठ पत्रकार विनोद काला, आबिद सिद्दीकी, मोहम्मद याकूब, शुभम गौड़, राजीव गुप्ता, विनोद जोशी, नवीन भट्ट, सेना अधिकारी एवं आमीर हम्ज़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सेना के प्रयासों की सराहना की।

Tags :

यादगार पल

जरूरी खबरें