Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

मुख्यमंत्री धामी के दरबार में गूंजी पत्रकारों की आवाज, प्रेस क्लब : भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

Abid Hussain

Tue, Jun 30, 2026

■■ मुख्यमंत्री से पत्रकारों की मुलाकात, चंपावत में प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग को मिली रफ्तार

चंपावत। चंपावत जिला मुख्यालय में लंबे समय से प्रेस क्लब भवन की मांग एक बार फिर जोर-शोर से उठी। सोमवार को जिले के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेस क्लब भवन के निर्माण की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया तथा जिलाधिकारी को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने बताया कि जिला सूचना कार्यालय का भवन ब्लॉक रोड पर स्थित है। पूर्व में इसी भवन की दूसरी मंजिल पर प्रेस क्लब विकसित करने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद यह प्रस्ताव अमल में नहीं आ सका। इससे जिले के पत्रकार आज भी स्थायी प्रेस क्लब भवन की सुविधा से वंचित हैं।

जिला पत्रकार संगठन के महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड के अधिकांश जिला मुख्यालयों में पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब भवन उपलब्ध हैं, जहां पत्रकार बैठकें, प्रेस वार्ताएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां संचालित करते हैं। लेकिन जिला मुख्यालय होने के बावजूद चंपावत में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होने से पत्रकारों को हर कार्यक्रम के लिए वैकल्पिक स्थान तलाशना पड़ता है, जिससे कई तरह की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों की मांग को उचित बताते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार को प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख से पत्रकारों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से लंबित प्रेस क्लब भवन निर्माण का सपना अब जल्द साकार हो सकेगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार विनोद चतुर्वेदी, पंकज पाठक, बृजेश पांडे, ललित मोहन जोशी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हरीश पांडे, नवीन भट्ट, सूरी पंत सहित जिले के कई पत्रकार मौजूद रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें