Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

एक्सीलेंस अवार्ड

परिषद ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

को भेजा पत्र

ऑफ रोड बसें न चलने से करोड़ो के नुकसान की जताई आशंका

विशेषज्ञों ने सिखाई अत्याधुनिक तकनीक

सुचना

भारत विकास परिषद की बैठक में पर्यावरण समस्या पर की गई चर्चा : लिए महत्वपूर्ण निर्णय

Abid Hussain

Wed, Jun 11, 2025

टनकपुर/ भारत विकास परिषद के सौजन्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष विपिन वर्मा सहित भारत विकास परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बुधवार को आयोजित बैठक में  पर्यावरण संबंधी,  पॉलिथीन और प्लास्टिक कचरे के मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श किया गया।  निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए जन जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। भारत विकास परिषद के सदस्य नवल किशोर तिवारी ने बताया कि बैठक के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। जिसमें पोस्टर और बैनर अभियान चला कर जगह-जगह पर पोस्टर और बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और कचरे को सही तरीके से व्यवस्थित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी की एक एनजीओ, इन्सो एक्स फाउंडेशन" से पत्राचार हुआ है, जिसमें इस समस्या के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने भारत विकास परिषद की इस पहल की भी सराहना की है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गो कंपनी के साथ एक सामूहिक बैठक नगर पालिका कक्ष में आयोजित की जाएगी। भारत विकास परिषद की यह पहल निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष: राजीव कुमार आर्या, वर्तमान सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक नवल किशोर तिवारी,  विनय कुमार अग्रवाल,  कोषाध्यक्ष अतुल शारदा शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें