Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

सुचना

: बनबसा में समोसे में निकली छिपकली खाने वाले शख्स की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

बनबसा/ उत्तराखंड राज्य के बनबसा में समोसे में छिपकली निकलने का मामला प्रकाश में आया है। समोसे में छिपकली निकलने के बाद थोड़ी देर के लिए रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह 11:30 बजे उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के मीटर रीडर अंकुर अग्रवाल सहित तीन कर्मचारी सुपरवाइजर आकाश कुमार के साथ बनबसा रेलवे पटरी के पास रेस्टोरेंट में समोसे लेने गए थे। इस बीच सुपरवाइजर आकाश कुमार ने एक समोसा खाने के लिए तोड़ा और आधा समोसा खाने के बाद उसमें छिपकली दिखी. इसके बाद उनके. होश उड़ गए. समोसे में छिपकली निकलने के बाद रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया.

घटना के बाद कर्मचारियों ने दुकान पर जमकर हंगामा किया. समोसे में छिपकली निकलने की घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। समोसे में छिपकली निकलने के बाद सुपरवाइजर आकाश कुमार की हालत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगी। हालत बिगड़ने पर उनके कर्मचारियों ने उन्हें टनकपुर उनके आवास तक पहुंचाया, सुपरवाइजर आकाश कुमार ने बताया कि घटना के बाद उल्टी होने पर उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से एंटीबायोटिक मेडिसिन ले ली है। समोसे में छिपकली निकलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Tags :

जरूरी खबरें