Sat 16 May 2026

ब्रेकिंग

जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

टनकपुर कोतवाली में किया शैक्षिक भ्रमण

तक अधर में,तीन स्तरों से भेजे गए प्रस्ताव, लेकिन शासन स्तर पर कार्रवाई शून्य

एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज, प्रभावितों ने दी जनआंदोलन की चेतावनी

हाईमास्ट लाइट होती तो शायद बच जाती जान” : सावन चंद्र रजवार

सुचना

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चमकी बनबसा की तनुजा, कांस्य पदक : जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Abid Hussain

Sat, May 16, 2026

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चमकी बनबसा की तनुजा, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बनबसा (चंपावत)। सीमांत क्षेत्र बनबसा की बेटी तनुजा ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। भजनपुर स्थित ग्लोरियस एकेडमी की छात्रा तनुजा ने देहरादून में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार 10 मई को देहरादून में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में तनुजा ने 12 वर्ष आयु वर्ग एवं 45 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबलों में तनुजा ने बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

तनुजा की इस सफलता के पीछे उसकी लगातार मेहनत और पूर्व प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन भी रहा। इससे पहले 24 अप्रैल को चंपावत में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उसने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया था। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उसे राज्य स्तरीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, जिसे उसने पूरी मेहनत और लगन से सफल बनाया।

बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में छात्रा तनुजा को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक रवींद्र पांडेय ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए नकद पुरस्कार प्रदान किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं।

विद्यालय के कराटे कोच ने भी तनुजा की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि वह नियमित अभ्यास और समर्पण के बल पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए अन्य विद्यार्थियों को उससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

इस अवसर पर शिक्षक मदन मोनी सहित विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। तनुजा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें