Sun 16 Aug 2026

ब्रेकिंग

विद्यार्थियों को दी विधिक जानकारी

और कर्मवीरों का सम्मान

80वां स्वतंत्रता दिवस

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

सुचना

अधिकारी मौन, तो सुनेगा कौन : खटीमा रेंज के जंगल में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, लकड़ी माफिया के सामने वन विभाग लाचार

Abid Hussain

Thu, Apr 24, 2025

टनकपुर/ आमबाग से सटे खटीमा रेंज के जंगल के विभिन्न हिस्सों में लकड़ी माफिया बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। इससे वनसंपदा को भारी नुकसान हो रहा है।

साथ ही पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वन विभाग अवैध कटाई पर कोई नियंत्रण नहीं लगा पा रहा है। वन अमले की उदासीनता के चलते जंगल में पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से की जा रही है। लकड़ी माफिया लगातार जंगल में पेड़ों की कटाई करके पेड़ों को ठूंठ में तब्दील कर रहे हैं।

ताजा मामला जंगल में खेल मैदान के समीप का सामने आया है। यहां राजमार्ग से कुछ ही दूरी पर कटे हुए पेड़ जंगल में पड़े हैं। इसे सड़क मार्ग से भी देखा जा सकता है। जंगल के अन्य हिस्सों में भी लकड़ी माफिया बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई करने में जुटे हैं।

जंगल में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई की जा रही है। सड़क किनारे ये हाल है तो जंगल के भीतर क्या हाल होगा? इससे समझा जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें