Tue 17 Nov 2026

ब्रेकिंग

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भव्य समापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गूंजा निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता का संदेश

विजन पब्लिक स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर

देहरादून से पहुंची सोशल ऑडिट टीम

सुचना

सहिष्णुता, सद्भाव और समानता से ही मजबूत होगा समाज: : न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी

Abid Hussain

Mon, Nov 16, 2026

होली त्रिनिती पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों की भी दी जानकारी

टनकपुर। अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के अवसर पर सोमवार को होली त्रिनिती पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देश पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नवंबर माह के प्लान ऑफ एक्शन के तहत आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज सिंह ने की।

शिविर में अधिकार मित्र अजय गुरुरानी, सोनी सिंह, सुनील कुमार और अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को सहिष्णुता के महत्व, सामाजिक सद्भाव और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

अधिकार मित्र अजय गुरुरानी और सोनी सिंह ने कहा कि सहिष्णुता का अर्थ केवल दूसरों के विचारों को स्वीकार करना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी सम्मान, न्याय, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करना भी है। जाति, धर्म, ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी के भेदभाव को मिटाकर सभी को मिल-जुलकर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए। जब समाज में सद्भावना और समानता का वातावरण बनेगा, तभी देश और दुनिया में खुशहाली आ सकेगी।

वहीं अधिकार मित्र अनिल कुमार और सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड अभियान के बारे में जानकारी देते हुए नशे से होने वाले सामाजिक एवं व्यक्तिगत नुकसान बताए। इसके साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति भी सतर्क रहने की अपील की।

मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के प्रेरक संदेश 'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको' को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ सद्भाव, प्रेम, सहनशीलता और क्षमाशीलता जैसे मानवीय गुणों का होना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को दूसरों के विचारों का सम्मान करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विज्ञान दिवस के महत्व और विश्वभर के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों से मानव जीवन एवं विकास को मिली नई दिशा के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।

अंत में प्रधानाचार्य नीरज सिंह ने शिविर में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को जीवन में आत्मसात करने तथा एक जिम्मेदार, जागरूक और संस्कारवान नागरिक बनने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

Tags :

दमदार मिसाल

विज्ञापन

जरूरी खबरें