Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

टनकपुर में जलभराव की समस्या पर प्रशासन सख्त : नालियों पर अतिक्रमण हटाने और सफाई के निर्देश

Abid Hussain

Thu, Jul 10, 2025

टनकपुर में जलभराव की समस्या पर प्रशासन सख्त – नालियों पर अतिक्रमण हटाने और सफाई के निर्देश

टनकपुर/ जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा नगर क्षेत्र में  जलभराव की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर क्षेत्र में नालियों से जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं।

गुरुवार को उप जिलाधिकारी टनकपुर  आकाश जोशी ने नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग (PWD), एनएचएआई, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से टनकपुर के प्रमुख स्थलों — पीलीभीत चुंगी से पिथौरागढ़ चुंगी, आईएसबीटी क्षेत्र, टैक्सी स्टैंड मार्ग और रोडवेज मार्ग — का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम जोशी ने एनएचएआई अधिकारियों को बंद पड़ी नालियों को तत्काल खोलने और जल निकासी बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी को टैक्सी स्टैंड के समीप रोडवेज मार्ग पर सड़क के नीचे बनी नाली की सफाई और सड़क के ऊबड़-खाबड़ हिस्से को ठीक करने के निर्देश भी दिए गए।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी  भूपेंद्र प्रकाश जोशी को समस्त नगर क्षेत्र की नालियों की तलीझाड़ सफाई सुनिश्चित करने तथा नालियों पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

निरीक्षण के दौरान टैक्सी स्टैंड के समीप संपर्क मार्ग पर सड़क के बीचोंबीच बने एक निर्माण को अतिक्रमण मानते हुए चिन्हित किया गया।

इसी क्रम में बनबसा क्षेत्र में भी एसडीएम जोशी द्वारा निरीक्षण किया गया, जहां एनएचएआई के अधिकारियों को नैनीताल बैंक के समीप क्षतिग्रस्त नाली के पुनर्निर्माण और उसकी जल निकासी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार (सिंचाई विभाग)  जगदीश गिरी, अधिशासी अधिकारी  भूपेंद्र प्रकाश जोशी, एसडीओ  आर.के. यादव, अधिशासी अभियंता  लक्ष्मण सिंह बोहरा, राजस्व उप निरीक्षक  राकेश पंगरिया, केपीएस प्रभारी  अनुराग, पालिका कर्मी  अर्जुन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या पर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी और सभी विभागीय अधिकारी समयबद्ध ढंग से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Tags :

जरूरी खबरें