Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

सुचना

मनिहारगोठ आशीर्वाद होटल के समीप कॉलोनी में : जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

Abid Hussain

Thu, Jun 25, 2026

टनकपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन इसी बीच एक सूचना मिली है ज्ञानखेड़ा से आगे मनिहार गोठ  में यह योजना कागजों और अधूरे इंतजामों तक सिमटकर रह गई है। हालात यह हैं कि गांव में पाइपलाइन बिछा दी गई, घर-घर टोटियां भी लगा दी गईं और बोरवेल का निर्माण भी पूरा हो चुका है, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी उपभोक्ताओं को पानी की एक बूंद तक नसीब नहीं हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि योजना शुरू होने पर उन्हें उम्मीद थी कि अब पानी की समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन आज तक टोटियां सिर्फ शोपीस बनकर रह गई हैं। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, शिकायतें भी की गईं, मगर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब बोरवेल तैयार है, पाइपलाइन बिछ चुकी है और कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं, तो आखिर ऐसी कौन सी बाधा है जिसके कारण जलापूर्ति शुरू नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर योजनाओं को धरातल पर उतारने का दावा करती है, लेकिन जब तैयार परियोजनाओं से लोगों को लाभ ही नहीं मिलता तो ऐसे दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन और जल संस्थान पर टिकी हैं कि आखिर कब सिस्टम जागेगा और कब इन सूखी टोटियों से पानी बहना शुरू होगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें