Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

खबर का असर: बोरवेल के पास झुकावदार पेड़ हटाने की प्रक्रिया शुरू, : डीएफओ को भेजा गया पत्र

Abid Hussain

Tue, Mar 17, 2026

टनकपुर (चम्पावत): मनिहारगोठ क्षेत्र में जलाशय के पास खतरा बन रहे झुकावदार पेड़ के मामले में खबर का असर साफ तौर पर देखने को मिला है। उत्तराखंड जल संस्थान की ओर से इस संबंध में कार्रवाई तेज कर दी गई है।

कार्यालय सहायक अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान टनकपुर द्वारा वन विभाग को पत्र भेजकर पेड़ को हटाने की अनुमति मांगी गई है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता आर.पी. डोंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएफओ हल्द्वानी को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही वन विभाग से अनुमति प्राप्त होगी, तत्काल प्रभाव से झुकावदार पेड़ को कटवाकर संभावित खतरे को समाप्त कर दिया जाएगा, ताकि जलाशय और आसपास की जलापूर्ति व्यवस्था सुरक्षित बनी रहे।

गौरतलब है कि जलाशय के पास झुका हुआ पेड़ कभी भी गिरकर बड़ी क्षति का कारण बन सकता था, जिससे क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित होने का खतरा बना हुआ था। अब प्रशासन की तत्परता से इस समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

👉 खबर के बाद हरकत में विभाग, अब जल्द हटेगा खतरा!

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें