Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर हरेला पर्व पर लगाया गया : साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर>> वृक्ष हमारी लाइफ लाइन, विजेंद्र अग्रवाल

Abid Hussain

Wed, Jul 16, 2025

टनकपुर/ हरेला पर्व को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर क्षेत्र के पीएलबी मित्रों ने लाल चंभा राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर लगाकर विशेष पौधा रोपण अभियान चलाया। प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को लाल चंभा राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पीएलबी मित्र विजेंद्र अग्रवाल, अर्जुन सिंह, इजहार अली, हरिप्रिया जोशी; पूजा जोशी, रितु मेहर, शमशाद बानो ने हरेला पर्व पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों को हरेला पर्व के बारे में बताया गया। विद्यालय में जूनियर वर्ग के लिए पोस्टर और सीनियर वर्ग के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई । छात्रों ने शिक्षकों के साथ संयुक्त रूप से 57 फलदार और छायादार पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के कोषाध्यक्ष मदन बोहरा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने विचार रख प्रेरित किया । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण वर्धन जोशी, प्रबंधक दरबार सिंह करायत, अध्यक्ष डॉ देवी दत्त जोशी, भागीरथी बोहरा, सुनीता टम्टा, दीपा देवी, मुन्नी जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि  मदन सिंह व संचालन विजेंद्र अग्रवाल के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पीएलबी मित्रों ने  विद्यालय के प्रधानाचार्य  कृष्णवर्धन जोशी को एक पौधा आंवला, तेजपत्ता,रीठा का हरेला पर्व पर भेंट किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई एवं नृत्य,नाटक,द्वारा सबका मन मोह लिया ।

■■ पीएलबी मित्रों ने अपने संबोधन में क्या कहा देखिए

●● अपने संबोधन में पीएलबी मित्र शमशाद बानो द्वारा बच्चों को हरेला की महत्ता के बारे में बताया गया कि हरेला पर्व हिमाचल ओर उत्तराखंड का विशेष पर्व है और कुमाऊ में प्रति वर्ष हरेला को सावन मास के आगमन पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

■■पीएलबी मित्र इजहार अली ने बताया कि हरेला के आगमन से कुछ दिन पूर्व 5 प्रकार के अनाज को बोया जाता है,महिलाएं घरों में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाती है, हरी दूब को उगाया जाता हे,लोग पूजा अर्चना करते है , बड़े का आशीर्वाद लेते हे,पेड़ पौधे लगाते है।

●● पीएलबी मित्र अर्जुन सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण से प्रदूषण मुक्त वातावरण, पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता अभियान,साफ सफाई कार्य, शुद्ध ऑक्सीजन और वातावरण बना रहता है। पृथ्वी को हरा भरा युक्त बनाने का हम सब संकल्प लेते है कि अपनी पृथ्वी माता को हरियाली युक्त आभूषण से सुसज्जित बनाएंगे।

■■पीएलबी मित्र हरिप्रिया जोशी ने कहा कि वृक्ष न केवल हमे ऑक्सीज देते हे ,फल फ्रूट,ओर छाया देते है ,प्रकृति को भी संतुलित रखते हैं।

●● पीएलबी मित्र ऋतु महर ने बताया कि वृक्ष से कागज उद्योग, टायर उद्योग,कपास,वस्त्र उद्योग,फर्नीचर उद्योग,प्लाइवुड उद्योग चलते हैं जिनसे लाखों लोगों को रोजगार मिलता हैं।

■■ पीएलबी मित्र बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा बताया गया कि वृक्ष हमारी लाइफ लाइन हैं ,जो हमारी जीवन को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं , बाढ़ से बचाव ओर भूमि को कटाव से रोकने में मदद करते हैं।

●●पीएलवी पूजा जोशी ने बताया कि किराना जैसे जीरा,अजवायन,सोंठ, मसाले,आदि विभिन्न प्रकार के किराना सामान हमे इन वनस्पतियों से प्राप्त होते हैं।

■■पीएलवी मित्र अर्चना लोहनी के प्रयासों से विद्यालय के बच्चों द्वारा हरेला घर से बो कर लाए गए और उनकी एक प्रदर्शनी लगाई गई।

●●पीएलबी मित्र किरन जोशी ने बताया कि ड्राई फ्रूट उद्योग इन पेड़ पौधों की ही देन हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पीएलबी मित्र विजेंद्र अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें