Mon 10 Aug 2026

ब्रेकिंग

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां; 15 महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान

शिवभक्त होंगे शामिल

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

सुचना

लायंस क्लब टनकपुर का सराहनीय प्रयास, 20 यूनिट रक्त संग्रह कर बचाई कई : जिंदगियां

Abid Hussain

Sun, Jan 4, 2026

टनकपुर। लायंस क्लब टनकपुर द्वारा स्थानीय उप जिला चिकित्सालय में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में खटीमा से आए न्यू लाइफ लाइन चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष योगदान रहा। ट्रस्ट के डॉ. सुभास यादव , डॉ. नीलिमा ज्याला एवं उनकी समर्पित टीम ने पूरे शिविर में सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिससे रक्तदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।

शिविर का सबसे प्रेरणादायक क्षण तब आया जब लायंस क्लब के सदस्य  रविन्द्र महर  ने अपना 100वां रक्तदान कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। इस अवसर पर लायंस क्लब द्वारा उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उनकी यह उपलब्धि समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई।

रक्तदान शिविर में लायंस क्लब के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, शिविर संयोजक लायन दीपक छतवाल, लायन संजय अग्रवाल, सचिव लायन गौरव अग्रवाल सहित लायन दीपक जैन, लायन वैभव अग्रवाल, लायन नरेश अग्रवाल, लायन आलोक अग्रवाल, लायन अंकित अग्रवाल, लायन विकाश गुप्ता, लायन दीपक शारदा, लायन अर्पित शर्मा, लायन अभिषेक गुप्ता, लायन लेडी सदासा अग्रवाल, लायन लेडी शुभी अग्रवाल, नेहा शारदा तथा नारी शक्ति संस्थान की  कल्पना अग्रवाल  समेत अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

लायंस क्लब टनकपुर का यह आयोजन न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना को भी सशक्त करता है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें