Tue 10 Feb 2026

ब्रेकिंग

विपिन कुमार ने ऋषभ उनियाल को कार्यभार सौंपा

प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण

रोजगार मेला

स्वर्गवास, क्षेत्र में शोक की लहर

रेस्क्यू

सुचना

सहकारिता मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर : का जादू

Abid Hussain

Wed, Nov 19, 2025

सहकारिता मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जादू

टनकपुर/चंपावत। गांधी मैदान में आयोजित सहकारिता मेला इस समय अपने पूरे शबाब पर है। मेले के छटे दिन मंच पर सजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उल्लास, रंग और उत्साह से भर दिया। मेले में उमड़ी भीड़ कलाकारों की प्रस्तुतियों पर देर तक तालियां बजाती रही और कार्यक्रम स्थल पूरे दिन रौनक से सराबोर रहा।

मंगलवार के दिन मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख चंपावत भुवन पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुंदर बोहरा, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथियों का जिला सहायक निबंध उप महाप्रबंधक ने संयुक्त रूप से बुके स्मृति चिन्ह पारंपरिक पहाड़ी टोपी शॉल उड़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक त्रिलोचन जोशी और महेश बोहरा ने सुंदर अंदाज में किया।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत पारंपरिक जागर, थड़िया और झोड़ा नृत्यों से हुई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने कुमाऊं की लोकधुनों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों से मंच पर देशप्रेम की सुगंध घोल दी। वहीं युवाओं ने आधुनिक डांस परफॉर्मेंस से ऊर्जा और उमंग का नया रंग भर दिया।

सहकारिता विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों—जैसे कृषि उपज, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, जैविक वस्तुएं, हस्तशिल्प एवं उद्यमिता से जुड़े मॉडल्स—ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। आगंतुकों ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश को आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान संयुक्त निबंधक सहकारिता मंगला प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना, स्थानीय उत्पादों को मंच देना और सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना है। अतिथियों ने भी कलाकारों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्रदान करते हैं। मेले के सफल संचालन के लिए सहकारिता विभाग की ओर से शिक्षक त्रिलोचन जोशी को शाल ओढाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

शाम ढलते-ढलते मेले की रौनक और बढ़ गई। स्टेज पर चल रहे गीत-संगीत, बाहर गूंजती तालियां और बच्चों की मुस्कराहटों ने पूरे गांधी मैदान को उत्साह और उमंग से भर दिया। इस मौके पर जिला सहायक निबंधक प्रेम प्रकाश, अपर जिला सहायक अधिकारी सुभाष गहतोडी, उप महा प्रबंधक संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवंर, कमलेश भट्ट, बबीता गोस्वामी, सीओ वंदना वर्मा, प्रभारी निरीक्षक टनकपुर चेतन रावत, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक गजेंद्र राणा, पुष्पा यादव, ममता नेगी, श्रीमती पूर्णिमा, आनंद प्रकाश, संतोष चातूरी, जितेंद्र राय, संतोष परमार, अर्जुन जिंदल, एडीओ शोभित अग्रवाल, अप्रणा

बल्दिया, कमला बोहरा, सहित बलवंत गिरी तुलसी भट्ट सहित सहकारिता विभाग के तमाम अधिकारी समिति सदस्य एवं कर्मचारि उपस्थित रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें