Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

ईओ B P जोशी कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष पद पर हुए मनोनीत : कई संगठनों ने दी शुभकामनाएं, कहा कर्मचारियों के साथ जनता हित सर्वोपरि

Abid Hussain

Fri, Jul 4, 2025

टनकपुर /नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी को राज्य कर्मचारि संयुक्त परिषद ने संगठनात्मक की क्षमता को देखते हुए उन्हें संगठन का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह घोषणा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिसद के अध्यक्ष अरुण पांडे ने दी है। उन्होंने कहा कि श्री जोशी के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर संगठन को अत्यधिक मजबूती मिलेगी। इनके प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष तपन गडकोटी, जिला मंत्री अशोक सिंह एजुकेशन मिनिस्ट्रियल के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, जिला मंत्री रमेश सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, रीता बिष्ट, सुरेंद्र सिंह सौन, आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

■■कर्मचारियों के साथ- साथ जनता हित सर्वोपरि : भूपेंद्र प्रकाश जोशी*■■

टनकपुर/ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने सभी का अभिवादन स्वीकार करने के बाद कहा कि कर्मचारियों के साथ-साथ मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि है जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए तन मन से काम करेंगे सभी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लोकतांत्रिक ढंग से कार्य किया जाएगा

Tags :

जरूरी खबरें