Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

बनबसा में पूर्व फौजी के घर पढी डकैती से इलाके में दहशत का माहौल : बुजुर्ग दंपति पर नकाबपोशों का हमला

Abid Hussain

Sun, Nov 16, 2025

बनबसा में पूर्व फौजी के घर पढी डकैती से इलाके में दहशत का माहौल

बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की रात आठ नकाबपोश डकैतों ने पूर्व सैनिक के घर पर धावा बोलकर हथियारों के बल पर लूटपाट की ।  दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने धारदार हथियारों से दंपती को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और लाखों के गहने-सामान लूटकर फरार हो गए।

घायल पूर्व सैनिक भीम सिंह गोवाड़ी (63) और उनकी पत्नी सरस्वती देवी किसी तरह होश में आए तो पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर डकैत तब तक सीमा पार अंधेरे में गुम हो चुके थे। नेपाल सीमा के ठीक किनारे इस सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने औपचारिकता निभाते हुए घर को सील कर दिया और दंपती को उपचार के लिए भेज दिया, लेकिन इलाके में दहशत और गुस्सा अपने चरम पर है।

 खुलासे को 16 सदस्यीय टीम गठित

एसपी अजय गणपति ने मामले को गंभीर बताते हुए खुलासे के लिए 16 सदस्यीय टीम गठित की है और जांच की जिम्मेदारी एसओजी को सौंप दी है। फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।

पर ग्रामीण सवाल पूछ रहे हैं—

“डकैत आठ लोग थे, हथियारों से लैस थे, सीमा पर तैनात सुरक्षा कहाँ थी?”

गांव में बिना आईडी बाहरी लोगों पर रोक की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिना पहचान वाले लोग खुलेआम घूमते रहते हैं। चादर-कपड़े बेचने वाले फेरीवालों पर न तो पुलिस की नजर रहती है और न ही कोई जांच—जिसका सीधा फायदा अपराधी उठा रहे हैं।

लोगों ने पुलिस-प्रशासन से सख्ती बढ़ाने और बिना आईडी किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

नेपाल सीमा होने से शक गहराया

सीओ वंदना वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। प्राथमिक अंदेशा है कि नेपाली अपराधियों के साथ अन्य राज्यों के बदमाश भी शामिल हो सकते हैं।

पीड़ित परिवार ने करीब दो लाख रुपये के गहने और सामान लूटे जाने की बात कही है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें