Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

गांधी ग्राउंड की बदहाली, अवैध कब्जे और गंदगी पर भड़के स्थानीय लोग, : एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Abid Hussain

Mon, Aug 3, 2026

टनकपुर। नगर के वार्ड संख्या-02 मस्जिद एरिया के स्थानीय नागरिकों की ओर से उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि को ज्ञापन सौंपकर गांधी ग्राउंड, नेहरू पार्क और आसपास के क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं, गंदगी, टूटे हुए निर्माण कार्यों तथा अवैध कब्जों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि गांधी ग्राउंड और आसपास की मूलभूत समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार नगर पालिका परिषद टनकपुर में शिकायतें की गईं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने अधिशासी अधिकारी आवास की दीवार, गांधी ग्राउंड की चारदीवारी और मुख्य गेट कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हैं। पूर्व में कराई गई पुताई भी घटिया गुणवत्ता की होने के कारण पहली ही बारिश में उतर गई।

ज्ञापन में शारदा बैराज मार्ग पर पुलिया के पास टूटी नाली का भी मुद्दा उठाया गया है। आरोप है कि नाली क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गांधी ग्राउंड के दोनों गेटों पर डाली गई पाइप लाइनों को भी जनधन की बर्बादी बताते हुए हटाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में गांधी ग्राउंड के पुराने स्टेज और नेहरू पार्क के सामने कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि स्टेज पर अस्थायी ढांचा बनाकर दिनभर गतिविधियां संचालित की जाती हैं, आग जलाकर खाना बनाया जाता है और सार्वजनिक स्थल का निजी उपयोग किया जा रहा है। वहीं नेहरू पार्क के सामने भी एक अन्य ठेला संचालक द्वारा कब्जा कर देर रात तक गतिविधियां चलाने की शिकायत की गई है।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी ग्राउंड में फल-सब्जियों का कचरा, गोबर और अन्य गंदगी डाली जा रही है। सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद लोग खुले में पेशाब कर रहे हैं, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। ज्ञापन में पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने, गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाने और नियमित निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि गांधी ग्राउंड में जगह-जगह कंक्रीट और पत्थर पड़े होने से बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। इन सभी अवरोधों को हटाकर मैदान को समतल करने और आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने की मांग भी की गई है।

अनुरोधकर्ता तनवीर आलम सिद्दीकी ने उपजिलाधिकारी से नगर पालिका परिषद टनकपुर को आवश्यक निर्देश जारी कर सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें