Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

बाल दिवस पर बच्चों में जागरूकता की नई ज्योति : प्रेक्षागृह चम्पावत में गूंजा संदेश— नशा हटाओ, जीवन बचाओ

Abid Hussain

Fri, Nov 14, 2025

बाल दिवस पर बच्चों में जागरूकता की नई ज्योति

प्रेक्षागृह चम्पावत में गूंजा संदेश— नशा हटाओ, जीवन बचाओ

चम्पावत। बाल दिवस के अवसर पर स्थानीय प्रेक्षागृह में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक एवं प्रवक्ता सामश्रवा आर्य, डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी तथा नवल किशोर तिवारी ने बच्चों को उनके अधिकारों, शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अच्छी शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार न सिर्फ बच्चों के व्यक्तित्व को निखारते हैं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखते हैं। शिक्षक सामश्रवा आर्य ने बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से अत्यधिक स्नेह रखते थे। वे हमेशा बच्चों को बुराइयों से दूर रहने और आपसी सहयोग व खुशहाली के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया करते थे।

वक्ताओं ने बच्चों से आग्रह किया कि नेहरू जी के जीवन से प्रेरणा लेकर नशे और अन्य बुरी आदतों से स्वयं को दूर रखें और समाज में भी जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम में डॉ. बीसी जोशी, लक्ष्मी गहतोड़ी, सोनी भट्ट, चंद्रावती, जगदीश जोशी, हीरावल्लभ पांडेय, नवीन पुनेठा और नीरज जोशी सहित कई स्कूली बच्चों ने बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया। बाल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों में उत्साह, सकारात्मकता और जागरूकता का संचार कर गया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें