Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, हरेला पर किया पौधरोपण, : पेड़ बनने तक संरक्षण का दिया संदेश

Abid Hussain

Thu, Jul 16, 2026

■■दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर गुरुवार देर शाम खटीमा पहुंचे।  विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निज आवास पर फलदार पौधों का रोपण किया और प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों के पेड़ बनने तक उनकी देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा आम जनता की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी, दर्जा राज्य मंत्री मोहिनी पोखरिया, ठाकुर सिंह खाती, नवीन भट्ट, सतीश भट्ट, हरगोविंद कन्याल, सचिन बत्रा, संजय पिलख्वाल, हिमांशु बिष्ट, विष्णु अग्रवाल, अशोक बत्रा, राकेश बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम तुषार सैनी, एसडीओ फॉरेस्ट संचित वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें