Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

हरेला पर्व पर राज्य कर विभाग टनकपुर में हुआ वृक्षारोपण, : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Abid Hussain

Thu, Jul 16, 2026

टनकपुर, 16 जुलाई। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर राज्य कर विभाग (जीएसटी) टनकपुर कार्यालय परिसर में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त अभिलेष कुमार ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण लोकपर्व है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है और सभी लोगों को पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। वहीं कर सलाहकार राहुल टेड़पा ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर हीरा लाल, गिरीश कुमार, विकास चन्द्र, राकेश शर्मा, दीपक सिंह खाती, दिनेश सिंह, नवीन कापड़ी, रवि टट्टा एवं सुरेश प्रसाद सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें