Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: बिजली कंपनी के सुपरवाइजर पर क्षेत्र के मीटर रीडरों ने लगाया शोषण करने का आरोप, भेजा ज्ञापन

admin

Sat, Sep 16, 2023

टनकपुर/ बिजली कंपनी में कार्यरत मीटर रीडरो ने टीडीएस कंपनी के सुपरवाइजर पर मानसिक प्रताड़ना के साथ नौकरी से निकाल देने की धमकी का आरोप लगाया हैं।  जिससे क्षेत्र में यह मामला खास चर्चा का विषय बना हुआ है।

 प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को मीटर रीडरों ने टीडीएस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को ज्ञापन भेजा है।  ज्ञापन में मीटर रीडरो ने बताया कि उन्हें ₹5,50 पैसे के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। जो कि बहुत कम है । जबकि पर्वतीय क्षेत्र में कार्य करने वाले मीटर रीडरों को ₹8 प्रति मीटर की दर से वेतनमान दिया जा रहा है। उन्होंने एक ही जनपद में दोहरे नियम का हवाला देते हुए उनके साथ सौतेला व्यवहार किए जाने की  बात कही है। मीटर रीडरो ने बताया कि इस महंगाई के दौर में घर-घर रीडिंग लेने के लिए जाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें वाहन  खर्चे के साथ ही मोबाइल और प्रिंटर खराब होने का खर्चा भी वहन करना पड़ रहा है। इन खर्चों के चलते उनकी मालिया स्थिति बहुत खराब हो गई है। ज्ञापन  में मीटर रीडरो ने कहा कि सुपरवाइजर के द्वारा आए दिन उनकी आईडी बंद कर दी जाती है। जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुपरवाइजर के द्वारा आए दिन शोषण किए जाने के चलते वह अपना कार्य बंद करने पर विवश है।   मीटर रीडरों ने टीडीएस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को पत्र भेजकर उनका मानदेय बढाए जाने की मांग की है। जिसकी प्रतिलिपि उन्होंने उपखंड अधिकारी टनकपुर मयंक भट्ट को  दी है। ज्ञापन  में विकास अग्रवाल, घनश्याम पांडे, नरेंद्र चन्द, रवि कुमार, संजय पांडे, मोहम्मद अर्श आदि के हस्ताक्षर हैं

Tags :

जरूरी खबरें