पूर्णागिरि दर्शन को आए लखनऊ निवासी वृद्ध टनकपुर के शारदा बैराज से : लापता, पुलिस ने जारी की अपील
Abid Hussain
Fri, Mar 13, 2026
टनकपुर / चंपावत जनपद में मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए एक वृद्ध व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार अवस्थी (68 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जुगल किशोर अवस्थी निवासी डी-1, एस.ए.एम.एन.-1423, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) 13 अप्रैल 2025 को मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए टनकपुर आए थे। बताया जा रहा है कि उसी दौरान वह शारदा बैराज टनकपुर क्षेत्र से अचानक लापता हो गए।
काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम, जनपद चंपावत लगातार खोजबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त वृद्ध के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है या कहीं दिखाई देते हैं, तो तुरंत ऑपरेशन स्माइल टीम अथवा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जनपद चंपावत को सूचित करें।
इस संबंध में जानकारी देने के लिए प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के मोबाइल नंबर 9458108715 व 8938996923 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि आमजन के सहयोग से लापता व्यक्ति का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
Tags :
चंपावत पुलिस की कार्रवाई