: मोहम्मद अकरम ने रोशन किया क्षेत्र का नाम, यूक्रेन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर बने डॉक्टर बधाई देने वालों का लगा तातां•••
admin
Fri, Jul 28, 2023
रिपोर्ट आबिद सिद्दीकी टनकपुर
टनकपुर / जनपद उधम सिंह नगर निवासी डॉक्टर मोहम्मद अकरम ने अपने भाईयो के सपने को साकार किया है। इसी क्रम में डॉ मोहम्मद अकरम कीव मेडिकल यूनिवर्सिटी यूक्रेन से एमबीबीएस की डिग्री फर्स्ट डिवीजन ऑल हासिल करते हुए डाक्टर बने है । मोहम्मद अकरम के डाक्टर बनने की खुशी में घर सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बधाईयां देने वाले लोगों,रिश्तेदारों का क्रम लगा हुआ है।

क्षेत्र के लोग डॉ मोहम्मद अकरम की उपलब्धि पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपने दृढ़ निश्चय तथा परिश्रम के दम पर एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले मोहम्मद अकरम की उपलब्धि पर मिठाइयों का दौर जारी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार डॉ मोहम्मद अकरम उधम सिंह नगर जनपद खटीमा इस्लामनगर निवासी मोहम्मद अशरफ के पुत्र हैं। डॉ मोहम्मद अकरम के दो बडे भाई मोहम्मद मुसरफ और मोहम्मद असलम फार्मासिस्ट हैं । जो कि बनबसा में राज मेडिकल स्टोर के मालिक हैं इनके परिवार के लोगों का सपना था कि मोहम्मद अकरम डॉक्टर बनें। जिसके बाद मोहम्मद अकरम ने भी अपने परिवार के सपने को उड़ान देने के लिए पूरी जान लगा दी और डॉक्टर बनकर ही घर आए। उनके डॉक्टर बनने के बाद से पूरे घर में खुशी की लहर है। बेटे की उपलब्धि पर पिता मोहम्मद अशरफ एवं परिवार के सभी लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं डॉ मोहम्मद अकरम की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है। आस-पडौस के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इनकी उपलब्धि पर वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद्र रजवार, उत्तरांचल औषधी व्यवसाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटी, महामंत्री अमित गर्ग, वाइस प्रेसिडेंट नाथ जॉन अजय गर्ग, मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन जोशी, चंपावत केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बनबसा परमजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद , आदि ने शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Tags :