Fri 17 Jul 2026

ब्रेकिंग

एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण

देशवासियों को शुभकामनाएं

पेड़ बनने तक संरक्षण का दिया संदेश

करने का लिया संकल्प

सुचना

हरेला पर्व पर पीएम श्री जीआईसी ठाकुर श्याम सिंह रावत में पौधारोपण, : एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Abid Hussain

Fri, Jul 17, 2026


हरेला पर्व पर पीएम श्री जीआईसी ठाकुर श्याम सिंह रावत में पौधारोपण, एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

■■ फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

टनकपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत–जगत सिंह रावत–राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज, टनकपुर में एनसीसी, ईको क्लब एवं यू-सर्क के कैडेट्स और छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश चन्द्र पाठक के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इस दौरान विद्यालय परिसर में आंवला, जामुन, तेजपात, अश्वगंधा, शमी, नींबू सहित अनेक फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरियाली को बढ़ावा देना रहा।

एनसीसी प्रभारी कैप्टन एल. डी. तिवारी ने कैडेट्स के सहयोग से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान भी चलाया। उन्होंने स्वयं कई पौधे रोपित किए तथा उपस्थित कैडेट्स और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर चलने वाला अभियान है।

कार्यक्रम में विद्यालय कार्यालय की वरिष्ठ अधिकारी ऋचा जोशी एवं संगीता राजभर ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में विकास जोशी, सौम्य जोशी, वंश कन्नौजिया, लक्ष्मण, आशीष, दिनेश, अंकित मौर्य और नवनीत पाण्डेय सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग दिया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया।

हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति के प्रति प्रेम, सामाजिक सहभागिता और उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रेरणादायी संदेश देता नजर आया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें