Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

सुचना

संवाददाता, मोहम्मद कैफ : बनबसा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Abid Hussain

Sat, Apr 11, 2026

बनबसा / भारतीय जनता पार्टी के जिला चम्पावत अंतर्गत बनबसा मंडल में युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला है।

मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट की सहमति एवं जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश जोशी के मार्गदर्शन में गठित इस नई टीम में विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवगठित टीम में मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक एवं आईटी संयोजक सहित कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में तेज राम, अर्जुन कश्यप, अमन कुमार, सतीश सिंह बिष्ट, प्रमोद रत्नाकर, चेतन शर्मा, मुकेश कुमार, हिमांशु अग्रवाल, आकाश कश्यप, सुरेंद्र सिंह, राहुल कश्यप एवं अंकित सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। वहीं कार्यसमिति में अर्पित सागर, पारस पाण्डेय, हर्षित, करण वाल्मीकि, मुरारी लाल वर्मा, शक्ति सिंह, सहबाद एवं सागर कश्यप को शामिल किया गया है।

मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कश्यप ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

नई टीम के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें