Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

सुचना

ग्रामीणों की मांग पर खुला रास्ता, विधायक प्रतिनिधि की पहल लाई रंग : एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

Abid Hussain

Thu, Aug 6, 2026

बनबसा। शारदा बैराज के समीप एनएचपीसी प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से बंद किए गए मार्ग को लेकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान निकलता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों की मांग और विधायक प्रतिनिधि की पहल के बाद एनएचपीसी प्रशासन ने ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही के लिए मार्ग खोलने का आश्वासन दिया है।

बताया गया कि ग्राम प्रधान शाहाना खातून के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद्र रजवार मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता बंद होने से उन्हें जंगल सहित दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मार्ग को तत्काल खोले जाने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद्र रजवार ने तत्काल एनएचपीसी प्रशासन से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया और जनहित में मार्ग खोलने का अनुरोध किया। उनकी पहल के बाद एनएचपीसी प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए रास्ता खोलने का आश्वासन दिया।

एनएचपीसी के HOP ऋषि रंजन आर्य ने स्पष्ट किया कि मार्ग किसी को परेशान करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि केवल ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद किया गया था। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान पावर चैनल और नदी के आसपास दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया था।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को मार्ग खोलने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे बरसात के मौसम में पावर चैनल और नदी के किनारे जाने से बचें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।ग्रामीणों ने इस सहयोग हेतु विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद्र रजवार और एनएचपीसी प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपप्रधान नजीर हुसैन, नसीब हुसैन, मोहम्मद अमीन, शकील अहमद सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें