Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

बनाया नया कीर्तिमान

देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

सुचना

धामी सरकार का बड़ा विकास प्रहार, मनिहारगोठ में ₹1.30 करोड़ के संपर्क : मार्गों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

Abid Hussain

Fri, May 29, 2026

टनकपुर। जनपद चंपावत के ग्राम पंचायत मनिहारगोठ क्षेत्र में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी एवं विकासवादी नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक विकास कार्य धरातल पर उतर रहे हैं। अल्पसंख्यक विकास निधि के अंतर्गत लगभग ₹1 करोड़ 30 लाख 80 हजार की लागत से विभिन्न संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जिससे वर्षों से बदहाल सड़कों और आवागमन की समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी  केदार सिंह बृजवाल ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का उद्देश्य प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना है और सरकार गांव-गांव सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मनिहारगोठ क्षेत्र में चल रहे ये विकास कार्य उसी सोच और संकल्प का परिणाम हैं।

स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर सड़क और संपर्क मार्गों का निर्माण हो रहा है, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा चंपावत मुवश्शिर अली (गोलू), ग्राम प्रधान मनिहारगोठ शहाना खातून सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें