Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर चंपावत ब्रेकिंग न्यूज़ : वर्मा लाइन में खुली नाली बनी हादसे का कारण, पाइपलाइन कार्य के दौरान शिक्षिका गिरी, बाल-बाल बचीं

Abid Hussain

Sun, Aug 2, 2026

■■ स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था (नगर पालिका) पर लापरवाही का आरोप लगाया, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की उठाई मांग

टनकपुर के वर्मा लाइन क्षेत्र में जल निकासी हेतु पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई नाली एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते बच गई। क्षेत्र से गुजर रही एक शिक्षिका अचानक खुली नाली में गिर गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि शिक्षिका को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यस्थल पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, जिसके कारण राहगीरों को खतरे का अंदाजा नहीं हो पा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में कार्यदायी संस्था नगर पालिका के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जहां-जहां पाइपलाइन का कार्य चल रहा है वहां अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी सूचना पट लगाए जाएं, ताकि आमजन सुरक्षित आवागमन कर सकें।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन लोगों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें