Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

45 करोड़ का माँ पूर्णागिरि रज्जू मार्ग

सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुचना

ईद उल अजहा पर्व को अमन-चैन के साथ मनाने की अपील, टनकपुर कोतवाली में : शांति समिति की बैठक आयोजित

Abid Hussain

Sun, May 24, 2026

टनकपुर। आगामी ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर टनकपुर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में हुआ, जिसमें मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाल चेतन रावत ने कहा कि बकरा ईद खुशी, भाईचारे और त्याग का पर्व है, जिसे सभी लोग आपसी प्रेम और अमन-शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में विभिन्न धर्मों के लोग निवास करते हैं, इसलिए कुर्बानी के दौरान सभी मुस्लिम समाज के लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहभागिता निभाने की अपील की। बैठक में पर्व के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर उप निरीक्षक तेज कुमार, एलआईयू निरीक्षक शकील अहमद, मस्जिद कमेटी के सदर कदीर अहमद, पूर्व सदर शफीकुर रहमान, पत्रकार आबिद सिद्दीकी, नासिर हुसैन, सभासद हसीब अहमद, ताहिर हुसैन, रियासत हुसैन, उप प्रधान नजीर हुसैन, मोहम्मद नईम आदि मौजूद रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें